(शादी के समय बेटी की विदाई का दर्द वयां करती कविता)

 

’’बेटी तो है धन पराया’’

 

गुड़िया छोड़े, गुड्डे छोड़े,

छोड़ चली तेरी गलियां

यादें ही रह जायेंगी बस

और विलखती सी सखियां।।

 

आज हर्ष का दिन है पापा

फिर क्यों आंखे नम करते हो

मैया मेरी लिपट-लिपट कर

ऐसे क्यों रूदन करती हो।।

 

भैया मैं अब ना आउंगी

छोटी बहनों को ना सताउंगी

भाभी के संग निक-चिक का

वो रिश्ता अब ना निभाउंगी।।

 

प्यारी सखियों क्यों रोती हो

अबके तुम्हारी भी बारी आयेगी

रीत-नीत ये इस दुनिया की

बेटियां पराई होती ही जाएंगी।।

 

यादें कुछ तो छोड़ चली मैं

कुछ साथ में लेके जाउंगी

विलख रहें हैं देखो सारे

मैं भी विलखती जाउंगी।।

 

कर दो विदा अब देर न करो

मुझे अपने घर को जाना है

’बेटी तो है धन पराया’’

बस इतना ही वचन निभाना है।।