अजनवी सा..... 

 

था अजनवी हर अंदाज वो,

तेरा हर राज अजनवी सा,

अजनवी थीं सांसे तेरी,

तेरा हर अल्फाज अजनवी सा।।

 

था अजनवी सा दौर वो,

हवा का रूख अजनवी सा,

चाल मध्यम-तेज अजनवी सी,

रूख-ओ-रूबाव अजनवी सा।।

 

थी धड़कन इक अजनवी सी,

धड़कने का अंदाज अजनवी सा,

अजनवी धड़का गया कोई,

धड़कन का तार अजनवी सा।।

 

वयार है इक अजनवी सी,

या फिर इक प्यार अजनवी सा,

नाम-ए-सूरत भी मालूम नहीं,

फिर क्यों खुमार अजनवी सा।।

 

जानने की जिद अजनवी सी,

कि इक सवाल अजनवी सा,

महफूज रखे तुझे खुदा, बस

दिल में ख्याल अजनवी सा।।

 

हो जाये मुलाकात यूं ही,

मगर अंदाज-ए-वयां अजनवी सा,

तू भी इक फूल अजनवी सी,

के मैं इक गुलिस्तां अजनवी सा।।

 

कमल ’बिजनौरी’ 

उत्तर प्रदेश, मो0-7309561081