उलझना मेरा काम नहीं हैं तो क्यों उलझूँ मैं।
उलझना उसकी फितरत हैं तो क्या करूँ मैं।
मिलना-जुलना दुनिया का उसूल तो क्यों ना करूँ मैं।
बिछड़ना उसका नसीब हैं तो क्या करूँ मैं।
संभलना बचपन से ही सीखा हैं मैंने तो क्यूँ ना संभलूँ मैं।
गिरना-गिराना मक्कारी बेश़ुमार उसकी रग-रग में तो क्या करूँ मैं।
ले दे के फ़क़त खूशबू फैलाना ही काम मेरा तो क्यों न फैलाऊँ मैं
कुचलना मसलना काम हैं उसका तो क्या करूँ मैं।।
..कमल पुंडी़र
