सफर ए ज़िंदगी मुश्किल तो है
तुम इसे आसां बना सको तो चलो
वक़्त ठहरता नही किसी के लिए
तुम साथ इसके सफर कर सको तो चलो
कोई ज़िंदा है यहां किसी के लिए
तोड़ के ये भरम ज़िंदा रह सको तो चलो
राह मे काँटे तो होगे बेसुमार
तुम अपना रास्ता बनाकर निकल सको तो चलो
सफर ए जिंदगी मुश्किल तो हैं
तुम इसे आसां बना सको तो चलो
सफर ए जिंदगी.....
.....कमल पुंडी़र
