दिल में मीठी झुनझुनाहट पैदा करता एक शब्द....
भीनी सी खुशबू फैलाता एक शब्द...
वोह सुकून भरी नींद सुलाता एक शब्द....
रोज वही पर एक नयी कहानी सुनाता एक शब्द...
मुझे समझने का सदा एहसास दिलाता एक शब्द....
मेरी हर सांस से सदा के लिए जुड़ा एक शब्द....
शब्दकोष को निशब्द बनाता एक शब्द...
माँ......
शत शत नमन.......

