वक़्त की सुई में यादों को पोया है फिर तेरी रूह को मेरी रूह से सिया है । चाँद के जिस्म में कही छेद किये रात ने तब वो अमावस की बाहों में रोया है । सिली सिली यादों ने मन को भिगोया है तब आँखों ने बूंदो से यादों को धोया है इन उँगलियों से मन की दीवारे रंगी तब कहीं मेरे मन ने सुकून को पाया है ।