क्यों मेरे कल्पनाओं में आते हो तुम,
न जाने क्यों इस तरह सताते हो तुम।
देख के तुम्हें दिल में एक लहर सी उठती है,
एक झलक तुम्हारी जहर सी लगती है।
सोचती हूँ क्या इस दिल के सुलतान हो तुम,
या मेरी झूठी कल्पनाओं में तूफ़ान हो तुम।
आख़िर कौन हो तुम?!
कौन हो तुम?!
