कितना मुश्किल है पानी पर पानी से पानी लिखना,
उतना ही मुश्किल है तेरे बिन मेरी कहानी लिखना।
ये जमाना कहता है मैंने खुद को शराबी बना लिया,
कहाँ जानते है कितना मुश्किल है यादे पुरानी लिखना।
शहर में हर शख्स इश्क़ में डूबा-डूबा लगता है मुझे,
फिर भी कितना मुश्किल है इश्क़ रूहानी लिखना।
धरती के लिए अपने इश्क़ को छोड़ सरहद पर बैठा है,
बहुत मुश्किल है कलम से जवान की जवानी लिखना।
शायर भी अजीब है इक दरिया को समंदर लिख देते है,
पर अब भी मुश्किल है ठहरे हुए पानी मे रवानी लिखना।
