मेरी कहानी ख़त्म हो उससे पहले ही आना,
हम ज़िंदा है तो तिरे आसरे ज़िंदा है जाना,
तेरे मुंतज़िर है, तुझे चाहते है, तुझको माँगा,
तेरी बाहों में ही है मेरा फ़क़त इक ठिकाना,
तू आ भी जाए फिर भी मैं मुंतज़िर रहूँ तेरा,
अब तू आए तो ये दुनिया ठुकरा कर आना,
तू मिल जाए तो सारा का सारा जहान पा लूँ,
तेरे आगे क्या है, धन, दौलत, ये दुनिया पाना।
