यहां.


हर समे इक लड़की जंगली भेड़ियोंका हो रही है शिकार यहां,

फिर भी कोई ऐसा ठोस कदम उठा नहीं रही है सरकार यहां.


हवश के नशे ने पुरे शहर में तबाही मचा रखी है,

तुम्हें यकिन न हो,उठाके देखलो कोई भी अखबार यहां.


लगता है अपनी सरकार को किसी सांप ने सूंघ लिया है,

बस इसी लिए तो हो रहा है,एक ही गुनाह हजार बार यहां.


ये नजऱ कब बदनजऱ हो जाएं कुछ कह नहीं सकते,

तुम जब भी घर से निकलो तो साथ में रखना 

हथियार यहां.


यूं तो कितने कानून बनाए गए वहशीपन को रोकने के लिए,

फिर भी उसे रोक न पाई,सोचो कैसी है हमारी सरकार यहां.


वहशी हवस की जड़ों को जड़से उखाड़ कर जला दि जाएं,

तो कभी किसी औरत या बच्ची का नहीं होगा बलात्कार यहां.


इज्ज़त लूटने के किस्से सुनकर,शमएँ जला के स्टेट्स लगा के,

हर शख्स थोड़ी देर के लिए करेगा खुद को

शर्मशार यहां.


यहां तब तक उसकी रुह को चेन नहीं मिलेगा 'कैलाश'

जब तक वहशी दरिंदों की रुह का नहीं होगा बलात्कार यहां.


कैलाश.विझुडा