पल मैं समय को हरा डाला,तुम्हारे शायर ने,
एक नया रेकोडॅ बना डाला,तुम्हारे शायर ने.
सदियों से सोयी हुए कब्रों को जगाया उसने,
और ख़ुदा को भी हिला डाला,तुम्हारे शायर ने.
सारे वैज्ञानिक ढूंढते रहे पर कहीं मिला नहीं,
घर में चांद को छुपा डाला,तुम्हारे शायर ने.
अब रात की रात ही रहेगी सुबह नहीं होगी,
क्यूं कि सूर्य को दफना डाला,तुम्हारे शायर ने.
आंख में से सुलगते आंसु समंदर मैं डालके,
पुरे के पुरे समंदर को जला डाला,तुम्हारे शायर ने.
तुम जहां कहीं भी हो वापस लोट आऊँ जल्दी,
सारे जहां मैं तहलका मचा डाला,तुम्हारे शायर ने.
कैलाश विझुडा.#pain#brokenheart feeling

