वहीं पुरानी हवाएँ वहीं पुराना मौसम,नया कुछ नहीं है।
वहीं पुरानी यादें और वहीं पुराना ग़म,नया कुछ नहीं है।
پرانی ہواؤں ، پرانا موسم ، کوئی نئی بات نہیں ،
پرانی یادیں اور پرانے غم ، کوئی نئی بات نہیں ہے۔
रोजाना मेरे भीतर तुफांँ जैसी हवाएंँ चलती रहेती हैं,
फिर भी मेरे भीतर का घुट रहा है दम,नया कुछ नही है।
वहीं अकेलापन वहीं बेरुखी और वहीं सिनेकी जलन,
तबिब का काम नहीं आया कोई मरहम,नया कुछ नहीं है।
चाहकर भी मायूसी के किंडो को मार नहीं सकता मैं,
बड़े इत्मीनान से खा रहे हैं मेरा जिस्म,नया कुछ नहीं है।
यहां दिन गुजरते जा रहे हैं और शाम ढलती जा रही है,
चल तो रहे हैं पर कहीं पहोंचे नहीं हम,नया कुछ नहीं है।
वो जिस बात को रोककर गये थे उसी बात पर रुके है,
वो आ के ले जाएंँगे- पाल रहे हैं ये भरम,नया कुछ नहीं है।
वहीं ख्वाब वहीं सुखा गुलाब वहीं फिके फिके दिन और,
वहीं उनकी जुल्फों जैसी रातों का सितम,नया कुछ नहीं है।
कैलाश विझुडा.

