मुझे कोई ग़म नहीं
तूं ना मिल मुझे ताउम्र भर मुझे कोई ग़म नहीं,
तूं ठोकरें खाए अब दरबदर मुझे कोई ग़म नहीं.
वो आज भी मतलबी हे और मतलबी ही रहेंगी,
अच्छा हुआ चली गई छोड़कर मुझे कोई ग़म नहीं.
तेरी वफ़ा ने कुछ न दिया पर ये ग़म-ए-जुदाई,
दे गई मुझे कितने सारे हूनर मुझे कोई ग़म नहीं.
न तुझसे इश्क़ हे न हीं कोई वास्ता जा तूं बना लें,
किसी गैर को अपना हमसफर मुझे कोई ग़म नहीं
एक वक़्त था हर दुआमें तुझे मांगता था अब तूं,
चली भी जाएं जहां छोड़कर मुझे कोई ग़म नहीं.
कैलाश विझुडा.
