हम जान गंवा देंगे तिरंगे की शान के लिए,

जितना भी करें कम है हिन्दुस्तान के लिए.


हिन्दुस्तान की मिट्टी सिर्फ मिट्टी थोड़ी है,

वो तो 'मां' है 'मां' हर एक इन्सान के लिए.


जितना मान बाइबल और गीता के लिए है,

है हर दिल में उतना ही मान क़ुरान के लिए.


हिन्दुस्तान सिर्फ नाम नहीं सभी की जान है,

इसे टुकड़ों में मत बांटना भगवान के लिए.


मेरा देश सोने की चिड़िया है था और रहेगा,

मुझे बड़ा ही फक्र है मेरे हिंदुस्तान के लिए.


कैलाश विझुडा.