बारी बारी सभी के हाथों मुझे नहलाया जा रहा है.

कुछ तो बात है जो मुझे इतना सजाया जा रहा है,


ऐसी गहरी नींद में सो गया कि जगाने के लिए,

हर एक नुस्खा आज मुझपे आजमाया जा रहा है.


कभी एक फूल तक नसीब नहीं हुआ था और,

क़िस्मत देखो मुझ पे गुलदस्ता चढ़ाया जा रहा है.


जा चुका हुं हर एक निगाह से मैं इतना दूर की,

आज मुझे आसमां का सितारा बताया जा रहा है.


जिस दीवारो से देर रात करता रहता था बातें,

उसी दीवार पर मेरी तस्वीर को लगाया जा रहा है.


कहानी का आख़री पन्ना था जिसमें लिखा था,

आज मिट्टी का बदन मिट्टी में मिलाया जा रहा है.


कैलाश विझुडा.