सफर इतनी भी नहीं आसान होनी चाहिए,

कहीं पे चट्टान कहीं पे ढलान होनी चाहिए.


सही मायने में सफ़र का लुफ़्त उठाना हो,

तो बदन में थोड़ी सी थकान होनी चाहिए.


जमाने को माचिस के बिना सुलगाना हैं तो,

दर्द में भी लबों पर मुस्कान होनी चाहिए.


सुबह से रात हो गई मैं उसे रटे जा रहा हूं,

कल यकिनन मेरी इम्तिहान होनी चाहिए.


जमाने की गर्दन में मोच आ जानी चाहिए,

इतनी उच्ची तुम्हारी उड़ान होनी चाहिए.


चलने से ज्यादा आजकल गिर रही है अब,

जिंदगी दो पल की मेहमान होनी चाहिए.


दोस्त!अफ़वाह मैं भी जान होनी चाहिए,

वर्ना उनकी तेज़ ना उड़ान होनी चाहिए.


कैलाश विझुडा.