बस हमसे एक ही गुनाह हो गया,

कि उनसे इश्क़ बे-पनाह हो गया.


जीस चांद से किया करते थे बातें,

उस चांद का भी निकाह हो गया.


वो मौसम जेसी थी मैं फसल जैसा,

इस वजह से पुरी तरह तबाह हो गया.


तेरे हिज़्र ने मेरा ऐसा हाल किया कि,

मयखाना ही मेरे लिए मकाँ हो गया.


पत्थर के सामने सर क्या झुकाया,

देखते-ही-देखते वो ख़ुदा हो गया. 


कैलाश.विझुडा