जब शासन की डोर को कसना है ॥
तो सच्चायी पर चलना होगा ॥
गलत काम होने न पाये ॥
तब रथ को आगे बढ़ना होगा ॥
गांव शहर गली चौराहे पर ॥
मादक पदार्थ बिकने न पाये ॥
अवगुण अगर आ भी जाये तो ॥
एक पल भी टिकने न पाये ॥
जो भ्रष्ट का कीचड़ सना पड़ा है ॥
उसको लांघ निकलना होगा ॥
गलत काम होने न पाये ॥
तब रथ को आगे बढ़ना होगा ॥