पथ भ्रष्ट हुआ है राजपथ ॥
अब अगिन परीक्षा बाकी है ॥
फ़ोकट में मारा जाता है ॥
जो मजबूर बेदागी है ॥
खुले आम दारू बिकती है ॥
गांजा अफीम राहो में ॥
बहिन बेटियो की इज्जत लूट रही ॥
हवस बनाते बाहो में ॥
अब थोड़ी थोड़ी लौ जली है ॥
बस आस जागना बाकी है ॥
पथ भ्रष्ट हुआ है राजपथ ॥
अब अगिन परीक्षा बाकी है ॥
फ़ोकट में मारा जाता है ॥
जो मजबूर बेदागी है ॥
दुकान दारो से हफ्ता लेते ॥
खून खराबा करवाते है ॥
समय आकते देर लगे जब ॥
गोली भी चलवाते है ॥
गरीब दुखिया की वे न सुनते ॥
कपड़ा जिनका खाकी है ॥