जलते दीप को बुझाने ॥ क्यों चल दिये ॥ मै बेटी हूँ इस लिए ॥ गर्भ गिरवाने चल दिये ॥ मै भी बेटे जैसे ॥ बन के दिखाऊ गी ॥ तेरी बगिया में पापा ॥ फूल को खिलाऊ गी ॥ मन में पापो का क्यों ॥ प्रण कर लिये ॥ मै बेटी हूँ इस लिए ॥ गर्भ गिरवाने चल दिये ॥ तुम्हारे आंसूओ को ॥ गिरने नहीं दूगी ॥ सारे दुःख दर्द खुद ॥ सह लूगी ॥। मस्तक पर दाग क्यों ॥ लगवाने चल दिये ॥ मै बेटी हूँ इस लिए ॥ गर्भ गिरवाने चल दिये ॥ तुम्हारी चौखट पर ॥ दीप मै जलाऊगी ॥ तेरे संस्कारो की गाथा ॥ सच्चे मन से गाऊगी ॥ उगते हुये पौध को क्यों ॥ मिटाने चल दिये ॥ मै बेटी हूँ इस लिए ॥ गर्भ गिरवाने चल दिये ॥