संबंध तो कहीं है,  लेकिन गुरु शिष्य का संबंध अपने आप में अद्वितीय और पूजनीय है एक अच्छा गुरु पाकर न केवल एक शिष्य बल्कि एक अच्छा शिष्य पाकर एक गुरु भी खुद को कृतज्ञ समझता है !!

अनूठा है यह संबंध!!

सीखता शिष्य है और परीक्षा गुरु की होती है शिष्य से हारने में भी जीत गुरु की होती है!!

 बंधन ऐसा है जिसमे बंधकर शिष्य सदा के लिए मुक्त हो जाता है ,मिट मिटकर बन जाता है और गुरु दे देकर भर जाता है बांट बांट कर पूरा हो जाता है!! अद्भुत है यह रिश्ता!!

 अनूठी है गुरु शिष्य के संबंध की कहानी...!!