तुम देखो ना..!

  तुझसे मिलने कौन आया है।

फिर से यह सावन लौट आया है।।


कुछ ख़्वाबों को साथ लाया है।

कुछ सवालों के जवाब लाया है।।

बिखरे-भूलें गीतों की राग लाया है।

गुजरे हुए लम्हों की याद लाया है।।

    

       तुम देखो ना..!

  कैसा यह सितम छाया है।

फिर से यह सावन लौट आया है।।


ठंडी-सी पुरवाईयाँ संग लाया है।

हरी-सी धरा का जो रंग लाया है।।

तेरी हर यादों को साथ लाया है।

तेरी मुहब्बत का पैगाम लाया है।।

      

        तुम देखो ना..!

तुझसे मिलने का मौसम आया है।

फिर से यह सावन लौट आया है।।