सुकून की रहमत है पापा
जुनून की हिम्मत है पापा
हर परिवार की मुस्कान है पापा
हर वजूद की पहचान है पापा
धूप में छाया सा एहसास है पापा
मुश्किल में निडर सा साहस है पापा
स्नेह का दरिया है पापा
सफलता का जरिया है पापा
मेहनत की पूंजी है पापा
खुशियों की कुंजी है पापा
हर दर्द का मरहम है पापा
रब का दूसरा नाम है पापा
------- कैलाश हीराणी
