किसका आभार करूँ अब मैं,
किससे प्यार करूँ अब मैं
ना समझा कभी तुमने
मेरी आंखों के आसुंओं को
ना कह पाया मैं भी कभी
जुबां से मेरे जज़्बातों को
गफ़लत के इस सफ़ऱ में
रह गए कुछ ख़्वाबों के
अधूरे सिलसिले जो सजे थे
दिल की अंजुमन पर मेरे।