सुकूँन की रहमत है पापा

जुनून की हिम्मत है पापा


मेहनत की पूँजी है पापा

ख़ुशियों की कुँजी है पापा


धूप में छाया-सा एहसास है पापा

मुश्किल में निडर-सा साहस है पापा


दौलत का दरिया है पापा

सफलता का ज़रिया है पापा


हर दर्द का मरहम है पापा 

रब का दूसरा नाम है पापा


हर परिवार की मुस्कान है पापा

हर वजूद की पहचान है पापा