प्यासे को पानी की तलब

पानी को किसकी तलब

ये तो सोचा नहीं

पूछा नहीं गया

कभी पानी से

पानी बस बहता रहा

अपनी रवानी से

Kadambari Kishore