भूख का आकार कभी भी

भूखा व्यक्ति तय नहीं करता

यह काम करती है रोटी

जितनी रोटी होगी थाली में

और जितने खाने वाले होंगे

उसके हिसाब से तय होगा

कितनी रोटी कौन खायेगा


Kadambari Kishore