जब रात
जो काली अँधेरी हो
उससे डरना नहीं
बस!!!!!
ये करना, उसे काजल समझकर
आँखों में लगा लेना
या जैसे बच्चे के माथे पर माँ लगा देती है
उसे नज़र ना लगे
कुछ ऐसे सजा लेना
काली है तो क्या हुआ
रात ही तो है
हर रात के दामन में
एक उजला सवेरा है
Kadambari Kishore


