अखबार पढ़कर अब ऐसा लगता है

जैसे दुनिया खत्म होने वाली है

घोर कलयुग जो सुनते थे आएगा

वह आ चुका है

खबरें हैं इनमें

हत्या की

आत्महत्या की

महँगाई की

भाई-भाई की लड़ाई की

सत्ता की

सत्ता में बने रहने की चतुराई की

कुशल और चतुर बनने के कुछ नुस्खे

सलाह सदैव युवा बने रहने की

नहीं हैं तो बस

इंसान बने रहने के नुस्खे

मानव के अंदर मानवता जगाने के टोटके

पूँजीवादी सोच से हटकर

मन और मानवता के नुस्खे


Kadambari Kishore