देश मे मेरे ये हाहाकार कैसा है ?
इन्सानियत भी बिक रही,ये बाज़ार कैसा है ?
रिश्ते नाते सब धरे के धरे रह गये ,
पास तक ना आया कोई ,सब दूर ही खड़े रह गये।
साँसो का भी दाम चुकाते,ये व्यापार कैसा है ?
देश मे मेरे ये हाहाकार कैसा है ?
एक वायरस के आगे सब लाचार हो गये ,
न जाने कितने घर यहाँ बरबाद हो गये।
रुकता नही तूफान,ये यलगार कैसा है ?
देश मे मेरे ये हाहाकार कैसा है ?

