"अनेक प्रकार,अनेक कलाएं,
अनेक हैं उनके आकार,
बनता है खिलौना माटी का,
करता मेहनत कुम्हार।"
देख देख के रंग सभी का,
बहकता है इंसान,
भूल है जाता उसकी रचना,
करता है भगवान।
समझ खिलौना दूसरे को,
खेलता यह जान,
माटी कब माटी में मिल जाए,
है आज भी अनजान।
ना देता विश्वास किसी को,
ना है कोई पहचान,
खेल खेल कर आनंद उठाता,
चाहे हो नुकसान।
-© ज्योत्सना अरोड़ा
Jyotsana Arora

