कभी कभी सुनाई देती है इक आवाज़,
वो गहरी शांत आवाज़,
जो महसूस होती है मुझको अंतर्मन में,
वो गहरी शांत आवाज़,
छुपाकर रखती है अपने में सारा दर्द,
वो गहरी शांत आवाज़,
बिन बोले करती जाती है जो हर बात,
वो गहरी शांत आवाज़,
एक अलग सी बेचैनी करती है अंदर,
वो गहरी शांत आवाज़,
शायद अब मौत के साथ ही शांत होगी,
वो गहरी शांत आवाज़,,,,
-© ज्योत्सना अरोड़ा
-©Jyotsana Arora


