दूध पिलाया तूने मुझको, मैं तेरा कैसे करज दूँ ?
हे मेरी प्यारी माता ! मैं तुझको कैसे तज दूँ !
तेरे सजल स्नेहिल नेत्रों में,
पुत्र को कैसे तराशा गया है !
शिशु को लखकर भी अतृप्त,
हृदय क्यों प्यासा गया है ?
मुझ निरर्थक पदार्थ-पिण्ड को,
जीवन का अंजाम देने वाले !
करूणा से सिक्त हो प्यार भरा,
"मेरे लाल" मुझे कहने वाले !
मैं क्यों ना तेरे आँचल में,चाँद सितारे सूरज दूँ !
हे मेरी प्यारी माता ! मैं तुझको कैसे तज दूँ !
यदि काल पूछे "क्या चाहिए-
प्राण, या कि पुत्र प्यारा ?"
तो तुम सहज ही कह देतीं,
"चिरंजीव रहे आँखों का तारा"
कल्याणमयी स्वरूप तुम्हारा,
तुम हो माँ सर्वश्रेष्ठ सुमित्र !
मष्तिक पटल पर घूम रहा,
ममतामयी सौम्य चलचित्र!
"चन्दन" जैसी तेरी यादें, मैं कैसे मुट्ठी भर रज दूँ ?
हे मेरी प्यारी माता ! मैं तुझको कैसे तज दूँ !
-चन्दन कुमार "मानवधर्मी "
Address -village and post -Mudahar Tehsil Lalganj , District -Azmagarh ,up.
Mobile -8299805090
Email -jyotishkp21112013@gmail.com

