मैं हूँ भारत, तुम हो भारत
जन जन में बसता भारत हैं
जाति अलग है, रंग अलग पर
इनसे ही बनता भारत है
नदियों के कलकल में भारत
भाषा का मिश्रण भारत है
तुलसी कबीर के दोहों में
ग़ालिब की ग़ज़ले भारत है
मस्ज़िद के आयात से लेकर
मंदिर की पूजा भारत है
दीवाली के दिए में भारत
ईद में मिलना भारत हैं
कोई एक रंग नहीं भारत
रंगों का घुलना भारत हैं
धर्मो का द्वंद नहीं भारत
इनका मिल जाना भारत हैं
नफ़रत की जगह नहीं भारत
इश्क़ का दरिया भारत हैं
तेरे जवाब में है भारत
मेरा सवाल भी भारत है
