सुर्ख आंखों वाली वो लड़की

बेहद खूबसूरत है

मैं डूब गया हूँ उन सुर्ख आँखों की स्याही में

वो लड़की जब भी देखती है मेरी ओर

मैं आसमाँ में उड़ता परिंदा हो जाता हूँ

आवारा हो जाता हूँ और भर जाती है मेरी नसों में

उसकी हर एक अदा

महसूस होती है वो मुझे हर एक सांस के साथ मेरे अंदर~बाहर

आते जाते

मैं उसे रोक कर छूना चाहता हूँ, उसे बाहों में भर लेना चाहता हूँ

मैं भूल जाता हूँ उसके पहले और बाद का सब

उस तक आते ही मेरी ज़िंदगी की हर कमी पूरी हो जाती है

और मैं ,अब सिर्फ मैं नहीं होता

मैं उन सुर्ख आँखों की स्याही के रंग सा हो जाता हूँ।


ज्योति।