#लब जब भी खामोश रहतें हैं,

तब आंखें सब कुछ कहती हैं!!


दिन हंसी-खुशी गुजर जाता हैं,

कम्बख़्त रातें उदास रहती हैं!!


किसी से उम्मीद नहीं लगाते हैं,

उम्मीदें तो सिसकियां भरती हैं!!


राह-ए-उल्फ़त में तन्हां नहीं चलते,

तुम्हारी खुशबू मेरे साथ चलती हैं!!


तुम अल्फ़ाज़ों की बात करते हो,

मेरी धड़कनें सांसें समझती हैं!!


आ जाती हैं वक्त-बेवक्त पास मेरे,

तुम्हारी यादों पर पाबंदी कहां रहती हैं!!

                         -ज्योति गुप्ता