मैं अंजान हुँ इस शहर में ,
मेरी कोइ पहचान ही नहीं ।
चंद लोग जानते है मेरा चेहरा ,
मेरा इसमें कोइ नाम ही नहीं ।
लोग देखते हैं मेरी शोहरत ,
कोइ देखता मेरा काम ही नहीं ।
मेरा नाम न ही बना है,
मेरा नाम बदनाम भी नहीं ।
न मै हूँ कोइ ज्ञाता विद्वान ,
पर मेरी बुद्धि आम भी नहीं ।
न मैं हुँ उगता सवेरा ,
पर मैं ढलता शाम भी नहीं ।
मैं अंजान हुँ इस शहर में ,
मेरी कोइ पहचान ही नहीं।
