जवाब ढूंढती ये ज़िन्दगी
रूकती, चलती और कभी दौड़ती ये ज़िन्दगी
काश ! ऐसी होती, काश वैसी होती ये ज़िन्दगी
कभी हस्ती और कभी खामोश होती ये ज़िन्दगी
बेफिक्र, आज़ाद और कुछ ख़ास
मासूम, झिलमिलाती और दिल के पास
सवालों के जवाब
और जवाबो से बने वही सवाल
खुद से प्यार करती, मुस्कराती और दिल को हसाती
ऐसी होती ये ज़िन्दगी काश !
