हां बेशक तुम सोचती होगी
मैं हर वक़्त मग्न रहता हूँ
कलम के साथ ,मगर
जानती हो क्यों
जब देखता हूँ तुम्हारे
चाँद से चेहरे को
द्वंद छीड़ जाता है
शब्दो का अपने ही मन में
भावनाएं हिलकोरे लेती हैं
जुबान लड़खड़ाने लगती है
और एहसास तलाशने लगते हैं
एक जरिया , बाहर आने का
उन एहसासों का कत्ल कर देता हूँ
मुकर जाता हूं, शब्द देने से
और मेरे लिए उतना ही
मुश्किल हो जाता है
खुद को समझाना
जितना तुम्हारे लिए है आसान
लिखने लगता हूँ फिर मैं
तुम्हारी बिन्दी, चांद !
तुम्हारा काजल, स्याह !
तुम्हारे होंठ, सुर्ख !
तुम्हारी बातें , मतवाली !
और मेरा प्यार, एकतरफा !