हाॅं, ठीक है....
थोड़ा कम ही सही
पर आते-जाते रहो।
हां ठीक है....
थोड़ा कम ही सही
पर हाल चाल पुछा करो।
कैसी हो?
कैसे हो?
इतना पुछने से प्रेम बढ़ या घट तो नहीं जायेगा
लेकिन....
हां थोड़ा कम ही सही......
बचा रहेगा प्रेम।
बची रहेगी आस।
बना रहेगा साथ ।
है न......!!

