वह धीरे-धीरे नमक में परिवर्तित हो रही थी।
मेरे मन की जमीन पर नमक उगने लगा है अब
जब पुर्णिमा की रात होती है।
मरुस्थल इतना चमकता है मानो किसी ने तारे टांक दिए हो उस उजली धरती पर।
दरअसल वह कुछ बूंदें है,जो तुम्हें जाता देख ऑंखों से टपकी थी और गालों पर जम गई थी।
तुम्हारे जाने के वहां तेज बारिश हुई थी धूप इतनी बरसी के ऑंखें सुख कर श्वेत मरुस्थल बन गई।

