घरती का दुःख,
नदी बहा ले जाती है.....
अपने साथ।

नदियां अंत में सागर में समा जाती है और साथ ही पृथ्वी की पीड़ाएं भी।

और सागर में घुल जाता है नमक।

नमक से भोजन का स्वाद है
बड़ा बेस्वाद लगेगा भोजन जो उसमें जरा सा भी नमक कम पड़ जाऐ।

दरअसल हम जाने अंजाने दुखों का स्वाद ले रहे इस भ्रम में कि यहा सुख है।

हम अब तक सुख और दुःख की सही परिभाषा नहीं जानते।

हम कितने! अज्ञानी है...

काश! हम जान पाते जीवन का उचित स्वाद और स्वास्थ्य.........