मैं!
कुछ लिखना चाहती हूं,
लेकिन,
क्या.....!!

चाहती हुॅं लिखना 
ब्रह्माण्ड की शुन्यता
सौरमंडल के इर्द-गिर्द घुमते सभी ग्रह
या
लिखना अनंत आकाश
में बिखरे तारें
या एक चांद
या अनेकों सूर्य
लिखना चाहती हूं
रहस्यमय भविष्य
भव्य इतिहास
शायद
लिखना चाहिए मुझे
वह वर्तमान जहां अभी मैं खड़ी हूं !!
लिखनी थी मुझे,
समूची पृथ्वी
एक शहद सा मीठा समृद्र
या फिर,
नदियों का खारापन 
अपितु
लिख दूं
सारी ऋतुएं
वसंत
पतझड़
शरद
ग्रीष्म
वर्षा ऋतु
कभी
झरती पत्तियां
या, बरसती बूंदे,
रेत की आंधी

लिखना है एक पिघलता ग्लेशियर
लिखनी है,
किसी टूटी हुई कलम से,
रिसती स्याही

ना जाने
क्या-क्या
लिखना चाहती है
मन के कागज़ पर
चूप्पियाॅं......
लेकिन
कुछ भी तो नहीं लिखतीं
चुप्पियाॅं.....!!
न जाने क्यों चुप हैं
यह चुप्पियाॅं.........!!