आषाढ़....
ऑंखों में उतर आया है।

और.…आषाढ़ तक आकर
रुक गई है मेरी कलम...
बरस रही हैं मन से
स्मृतियाॅं, अनवरत.....

और बहा ले जायेंगी
मेरी कागज़ की नाव
साथ ही
बह जाऐगी
वह कविताऍं भी.….

.….. जो मैंने उड़ेल दी थी कभी
कागज़ की नाव पर।

अच्छा सुनो!
आषाढ़ तो तुम्हारे आंगन भी उतरा होगा न!
कहीं तुम्हारा मन भी भीग रहा होगा न!
........स्मृतियों में!

लेकिन हां...
तुम्हारी नाव तो काठ की है।
और तुमने उकेरे है अपने शब्द ताम्रपत्रों पर‌,

अपितु !!
इसीलिए तुम निश्चिंत होकर आनंद उठाते हो, आषाढ़ की अनवरत बरसती बारिश का....

तुम करो स्वागत....
आषाढ़ का,
यदि मैं बचा सकूं अपनी
कागज़ की नाव..…..

.......तो आ जाऊंगी तुम्हारे आंगन को सजाने
आषाढ़ का स्वागत करने।
~ नारायणी
@Narayni11