चलो,
लौट चलते हैं......
जैसे लौट जाती है...
कल्पनाएं .......
अपनी वास्तविकता में.........
.
.
चलो,
लौट चलते हैं.....
जैसे लौट जाती है....
कोई तुफा़नी लहर,
वापस दरिया में...
किनारों को तहस नहस करके....
.
.
चलो,
लौट चलते हैं......
जैसे लौट जाता है!
वसंत......
किसी उपवन को,
नव पल्लवित करके,
पतझड़ की ओर........!!
.
.
चलो,
लौट चलते हैं.....
जैसे लौट जाती है!
प्रार्थनाएं
अपने कार्य को पुर्ण करके
ईश्वर के ह्रदय में.....
.
.
और,
अंततः लौट जाएंगे हम
जैसे लौट जाती है देह,
अपने समुचे कर्मो के
बंधन त्याग.
पंचमहाभुत में
...................
~ नारायणी
@Narayni11

