मां
मां के जैसा कोई ख्याल रख नहीं सकता
उसके जैसा कोई तुम्हें समझ नही सकता
चाहें करलो लाखों प्रयास तुम
पर उसके जैसा तुम्हें कोई मिल नहीं सकता।
चोट तुम्हें लगती है, दर्द उसको होता है
पानी तुम पीते हो, प्यास उसकी बुझती है
भोजन तुम करते हो, भूख उसकी मिटती है
भगवान ने शायद मां को बनाया ही इसलिए है
क्योंकि वो हर पल तुम्हारे पास हो नहीं सकता।।


