मैं....
मैं कौन?
ना तुम्हें पता,
ना मुझे पता,
ना मेरा है कोई
अता-पता,
इसका-उसका
तेरा-मेरा
है कौन कहाँ
क्या किसे पता ।
है नाम मेरा .....
है नाम मेरा बस
तुमने जाना,
ना मुझको
कोई पहचाना,
मैं तो बस एक
हुँ अनजाना,
कभी इधर
कभी-कभी उधर
मुझको केवल बस
चलते जाना ।
