मैं हिंदुस्तान बोल रहा हूं
क्या कोई है जो मुझे सुन सके
क्या कोई है जो मुझे समझ सके
मैं हिंदुस्तान बोल रहा हूं।
मैं तुम्हारे इतिहास का रखवाला हूं
मैं तुम्हारा भविष्य लिखने वाला हूं
मैं ही तुम्हारा वर्तमान
मैं ही तुम्हारा काल हूं
मैं हिंदुस्तान हूं।
मैं सतयुग की कहानी
मैं पहलाद की भक्ति का
इकलौता साक्षी हूं
मैं हिंदुस्तान हूं।
मैं दशरथ पुत्र राम हूं
मैं राम भक्त हनुमान हूं
मैं त्रेतायुग का साक्षी
मैं हिंदुस्तान हूं।
मैं महाभारत का पाठ हूं
मैं गीता का ज्ञान हूं
मैं द्वापर के कृष्ण की लीला
मैं पाञ्चजन्य का नाद हूं
मैं कुरुक्षेत्र की भूमि
मैं कलयुग की शुरुआत हूं।
मैं सृष्टि करता
मैं पालन करता
मैं ही प्रलय करता हूं
मैं आर्यावर्त, मैं भारतवर्ष
मैं हिंदुस्तान हूं
मैं हिंदुस्तान हू
