तू आयत कोई कुरान का

तो मैं भगवद्गीता का सार हूँ


मुगलई कोई ढाल अगर तू

तो मैं राणा की तलवार हूँ


तू शब्द कोई है प्यार का

तो मैं उस पर लिखी किताब हूँ


रावण की ललकार अगर तू

तो मैं राम धनुष का बाण हूँ


काल का भी काल अगर तू

तो मैं तेरा महाकाल हूँ |