लिखता रहूंगा मैं
पढ़ता रहूंगा मैं
चाहे हो लाख मुश्किलें
बढ़ता रहूंगा मैं।।

ज़िंदगी रुकती नहीं
वक्त ठहरता नहीं
गिरूंगा हर मोड़ पर
चलता रहूंगा मैं।।

कांटे अनंत होंगे
इरादे बुलंद होंगे
हौसला भी गिरेगा मगर
खुद पर अडिग रहूंगा मैं।

मंज़िल पास होगी
आखरी सांस होगी
मैं लड़खड़ाऊंगा मगर
हार ना मानूंगा मैं।

रुकना चाहूंगा
सोचना चाहूंगा
मंज़िल को भूल
पीछे मुड़ना चाहूंगा मैं!
मगर ...

लिखता रहूंगा मैं
बढ़ता रहूंगा मैं
गिरूंगा हर मोड़ पर
चलता रहूंगा मैं।।